फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal met PM,

Chandigarh News: शाह-नड्डा के बाद पीएम से मिले मनोहर लाल

Sat, 03 Feb 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal met PM,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमान संभाल ली है। पिछले दो दिन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी रणनीति तैयार की। मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा के साथ राज्य सरकार के कामकाज का फीडबैक भी लिया गया।

बैठक में राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार भी चर्चा की गई है। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने पार्टी के तीनों शीर्ष नेताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी इस बार भी लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाएगी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के विकास व संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उनका दूरदर्शिता पूर्ण मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा के साथ जनसेवा की प्रेरणा देता है। पीएम से मिलने से पहले मनोहर लाल ने वीरवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के उनके घर पहुंचे। बाद में शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुला लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात से पहले सीएम ने हरियाणा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed