फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

अभिमन्यु को 'नंबर-2' बनाने के पीछे का सच

Wed, 29 Oct 2014 12:57 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैप्टन अभिमन्यू को अपने बाद सबसे ज्यादा विभाग देकर 'सुपर सीएम' बनाया है। इसके पीछे कई सच छिपे होने बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में खट्टर मंत्रिमंडल के शपथ लेने के तीसरे दिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो ही गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृह और बिजली समेत 18 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे। विभाग वितरण के बाद जाट नेता कैप्टन अभिमन्यु सरकार में सुपर सीएम बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन


वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान जैसे 13 भारी भरकम विभाग देकर कैप्टन को ताकत दी गई है। वहीं सरकार में वरीयता के लिहाज से नंबर दो कहे जा रहे रामबिलास शर्मा को शिक्षा और परिवहन जैसे विभागों से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जाट का जाट को ताकत देने का संकेत

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

संभवत: गैर जाट सीएम बनाए जाने पर एक जाट नेता को ताकत देने का संकेत दिया गया है। विभागों की संख्या के मामले में कैप्टन अभिमन्यु सीएम के बाद नंबर दो के रूप में उभरे हैं।

अंबाला छावनी से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जिस तरह से सरकार में कद समझा जा रहा था। वैसा कुछ भी नहीं हुआ। विज को सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय और चिकित्सा शिक्षा तक सीमित कर दिया है।

अभिमन्यु को महकमों के वितरण में मिले महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व की हुड्डा सरकार के पहले कार्यकाल में सीएम हुड्डा के खास दोस्त विनोद शर्मा को आबकारी एवं कराधान मंत्रालय मिला था। शर्मा की गिनती उस समय सुपर सीएम के तौर पर होती थी।

10 सालों में किसी को नहीं मिले इतने विभाग

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

हरियाणा में पिछले एक दशक की सरकार में यह अहम मंत्रालय किसी एक मंत्री के पास नहीं रहे हैं। जितने कि अब कैप्टन अभिमन्यु के पास आए हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि अब तक जिसे वित्त मंत्रालय दिया जाता था।

उसके पास इसके अलावा एक या दो ही महत्वपूर्ण मंत्रालय होते थे। हुड्डा के पहले कार्यकाल में बीरेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेता को आबकारी एवं कराधान मंत्रालय वित्त के साथ दिया गया था।

वह भी विनोद शर्मा के इस्तीफे के बाद दिया गया था। इसे कैप्टन अभिमन्यू की हाईकमान में पकड़ कहें या अमित शाह के साथ बेहतर संबंध कि वे इतने महत्वपूर्ण मंत्रालय में हासिल कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे 18 विभाग

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

कैबिनेट के गठन के बाद हरियाणा में चल रही ऊहापोह मंगलवार देर रात समाप्त हो गई। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मिलकर लौटे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा ‌कर दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने पास सबसे ज्यादा 18 विभाग रखे हैं। उनके अलावा सबसे ज्यादा विभागों का जिम्मा पाने वाले कैप्टन अभिमन्यु (13) और राम बिलास शर्मा (9) हैं।

विभागों के बंटवारे के साथ ही खट्टर सरकार में कैप्टन अभिमन्यु नंबर दो बनकर उभरे हैं। उन्हें वित्त, कराधान, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं वहीं राम बिलास शर्मा के हाथ ‌शिक्षा और परिवहन जैसे विभाग ही आए हैं।

अमित शाह से 1 घंटे की माथापच्ची

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार दिल्ली आए मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ करीब एक घंटे की माथापच्ची के बाद मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर ली।

चर्चा है कि विभागों के बंटवारे के साथ-साथ राज्य में पार्टी के नए अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा के बाद सहमति बनी। खट्टर, शाह के साथ चर्चा करने के साथ ही तत्काल चंडीगढ़ रवाना हो गए। दोनों नेताओं के बीच अकेले में चर्चा हुई।

बीते रविवार को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट और तीन राज्यमंत्रियों ने शपथ ली थी। लेकिन मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं किया गया था। सोमवार को विभागों के बंटवारे के बिना ही खट्टर ने नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई।

मंत्रियों के विभाग सहित अन्य मसलों पर बातचीत करने के लिए खट्टर मंगलवार की सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और शाह के साथ करीब एक घंटे तक चर्चा की।

इन्हें मिला ये विभाग

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

सीएम खट्टर ने अपने पास गृह मंत्रालय, बिजली, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, खनन एवं भू विज्ञान, सामान्य प्रशासन, विज्ञान एवं तकनीक, स्थानीय निकाय, पुरातत्व, आर्किटेक्चर सहित 18 विभाग रखे हैं।

कैप्टन अभिमन्यु: वित्त एवं राजस्व, आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, योजना, वन एवं पर्यावरण, उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं रोजगार, कानून, चकबंदी सहित 13 विभाग।

रामबिलास शर्मा: शिक्षा, परिवहन, तकनीकी शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यटन, संसदीय कार्य सहित 9 विभाग।

ओपी धनखड़: कृषि एवं सिंचाई और इससे जुड़े पांच विभाग।

राव ‌नरबीर सिंह: लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग।

कविता जैन
: सामाजिक कल्याण एवं सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास सहित तीन विभाग।

विक्रम सिंह ठेकेदार: सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन (स्वतंत्र प्रभार) सहित तीन विभाग।

अनिल विज: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा मामले सहित पांच विभाग।

कृष्ण कुमार बेदी: सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण सहित तीन विभाग।

करण देव कांबोज
: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समेत चार विभाग। (संबंधित मंत्रियों से अटैच)

नए मंत्रियों को कमरे अलॉट

Manohar Lal Khattar Makes Captain Abhimnyu 'Super CM' with 13 Deptt

हरियाणा सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को मंगलवार को कमरे अलॉट कर दिए गए। दोपहर दो बजे मंत्रियों के कमरे के बाहर उनके नाम की पट्टिका लगा दी गई। कमरा अलॉट होने पर कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा और राव नरवीर सिंह पहले दिन अपने कार्यालय में पहुंचे।

रामबिलास शर्मा को आठवें तल पर 32 नंबर, कैप्टन अभिमन्यु को पांचवें तल पर 40 नंबर, ओम प्रकाश धनखड़ को आठवें तल पर 34 नंबर, कृष्ण कुमार को 31, अनिल विज को 24, नरबीर सिंह को 47 और कविता जैन को 43 ए, बिक्रम सिंह ठेकेदार को छठे तल पर 42 और कर्ण देव कांबोज को नौवें तल पर 30 नंबर कमरा अलॉट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed