फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal Khattar helicopter made an emergency landing

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 02 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar helicopter made an emergency landing
CM Khattar
खराब मौसम के चलते शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर के हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पुलिस लाइन मैदान में आपात लैंडिंग के बाद कुछ समय तक सीएम पुलिस लाइन के हॉल में रुके, इसके बाद गुड़गांव के लिए चले गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में मौजूद बच्चों से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 
विज्ञापन


 जिला प्रशासन के पास करीब साढे़ तीन बजे सूचना आई थी कि खराब मौसम के चलते सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन मैदान में लैंड करेगा। इसके बाद एसडीएम प्रदीप कौशिक व पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन पहुंच गए।
विज्ञापन


करीब 3:55 पर सीएम के हेलीकाप्टर ने लैंड किया। हैलीपैड से सीएम सीधे पुलिस लाइन हॉल की तरफ गए। यहां पर पुलिसकर्मियों के बच्चे खेल तरहे थे। सीएम मनोहर लाल को देखकर बच्चे उनके पास आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के बच्चों से मिले सीएम और फोटो खिंचवाए

Manohar Lal Khattar helicopter made an emergency landing
CM Khattar
 सीएम ने बच्चों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। इसके बाद बच्चों से पूछा कि उनका हेलीकाप्टर किसलिए उतरा है? इस पर बच्चों ने बड़ी मासूमियत से कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।

इस पर सीएम ने कहा कि बच्चों को देखकर ही उन्होंने हेलीकाप्टर उतारा है। इसके बाद सीएम ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाए। कुद देर तक पुलिस हॉल में रुकने के बाद सीएम निजी वाहन से गुड़गांव के लिए चले गए। इस दौरान उनके साथ आईजी सीआईडी अनिल राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed