फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar lal government will reopen 46 thousand recruits

खुशखबरीः जल्द ही 46 हजार पदों पर भर्तियों का पिटारा खोलेगी हरियाणा सरकार, तैयार रहें

Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Manohar lal government will reopen 46 thousand recruits
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार फिर से भर्तियों का पिटारा खोलने वाली है। सरकार करीब 46 हजार नई भर्तियां करेगी। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को भी पूरा किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि 7 हजार पुलिस सिपाही और 450 सब इंस्पेक्टर तथा ग्रुप डी की 38 हजार भर्तियां जल्द होंगी। इस प्रकार जल्द ही 700 से 800 ग्राम सचिवों की भी भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 24 हजार भर्तियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


22 हजार भर्तियां पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में एचपीएससी ने 1900 भर्तियां पहली बार एक साल में की हैं, आज तक कभी किसी सरकार के कार्यकाल में इतनी भर्तियां एक साल में कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब सरकारी भर्तियां मेरिट के आधार पर होती हैं, जिससे आज जनता में सिस्टम के प्रति विश्वास बढ़ा है। फिर भी जो लोग गलत करते हैं उन पर कार्रवाई की जाती है। कुछ समय पहले एक गिरोह को पकड़ा, उन्हें सजा हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी कोई गलत काम करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लगभग 2200 ग्राम सचिवों के पद हैं और इन पदों को क्लस्टर के अनुसार नियुक्त किया गया है, लेकिन सरकार इस पर विचार कर रही है कि प्रत्येक 2 गांव के ऊपर एक ग्राम सचिव नियुक्त हो और उसकी शैक्षणिक योग्यता में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। इस प्रकार से जल्द ही 700 से 800 ग्राम सचिवों की भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाते से इन्वेस्टर समिट किया गया, जिसमें 350 एमओयू हुए, जिसमें से 150 एमओयू आज धरातल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed