{"_id":"5a0313b54f1c1bd9538bbcd1","slug":"manohar-lal-defends-haryana-police-in-pradyuman-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड: सीएम खट्टर ने किया हरियाणा पुलिस का बचाव, दी क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड: सीएम खट्टर ने किया हरियाणा पुलिस का बचाव, दी क्लीन चिट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रायन स्कूल मामले में कंडक्टर को गिरफ्तार कर केस सुलझाने का दावा कर रही हरियाणा पुलिस को सीएम मनोहर लाल ने भी क्लीन चिट दे दी है। यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रद्युम्न हत्याकांड में हरियाणा पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई थी। जांच पूरी होने से पहले ही सरकार ने प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। ऐसे में हरियाणा पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि पुलिस ने किसी निर्दोष को फंसाया है। वास्तविक तथ्य सामने आएं, इसलिए ही सीबीआई को केस की जांच सौंपी गई। सीबीआई जांच से पहले तक पुलिस जिस नतीजे पर पहुंची, उसे सामने लाया गया। अब सीबीआई केस की तह में जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच के कई पहलू होते हैैं। जब जांच पूरी होती है, तभी सही तथ्यों का पता चलता है। अब यह सीबीआई का काम है कि वह केस की तह में जाए। सीबीआई की जांच कहां तक जाएगी, यह तय करना भी उन्हीं का काम है। उन्होंने बस परिचालक को फंसाने के मामले में पुलिस महानिदेशक अथवा गुरुग्राम के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
हमने कोई कोताही नहीं बरती: डीजीपी
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि हमने जांच में कहीं कोई कोताही नहीं बरती। जांच के लिए एसआइटी गठित की गई थी। वह अपना काम कर रही थी। उससे पहले ही सरकार से केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की और सरकार ने इस मांग को मान लिया।