फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar lal calls Captain Amarinder a patriot Vij's tone also changed

भाजपा का कैप्टन प्रेम : मनोहर ने अमरिंदर को बताया देशभक्त, विज के सुर भी बदले

Sun, 26 Sep 2021 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Sep 2021 02:13 AM IST
सार

अभी तक किसान आंदोलन को लेकर नेताओं में ठनी थी। मुख्यमंत्री पद से हटते ही राष्ट्रभक्त हो गए कैप्टन, किसान आंदोलन पर चुप्पी।

विज्ञापन
Manohar lal calls Captain Amarinder a patriot Vij's tone also changed
फाइल फोटो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद से हटते ही भाजपा का कैप्टन प्रेम जाग गया है। पार्टी की ओर से कैप्टन की शान में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच छिड़ी जंग अब समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो यहां तक कह दिया कि किसान आंदोलन में कैप्टन की भूमिका को लेकर अब कुछ नहीं कहूंगा।

विज्ञापन


मनोहर लाल से पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कैप्टन प्रेम जाग चुका है। विज ने कैप्टन के देशभक्त और सिद्धू पर राष्ट्रद्रोही होने के आरोप जड़े थे। सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को यहां कहा कि जिस तरह अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया, वह ठीक नहीं है। सीएम हमारी पार्टी में भी हटाए गए, लेकिन कैप्टन की तरह किसी ने लज्जित महसूस नहीं किया। सीएम के नाते उनकी भूमिकाएं और थीं, अब वह उस पद पर नहीं रहे, इसलिए किसान आंदोलन में उनकी भूमिका को लेकर कुछ नहीं कहूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा भी कैप्टन की ही राह पर चलते हैं। किसी को फूटी आंख नहीं सुहाते। इतने साल से प्रदेश में कांग्रेस का संगठन ही नहीं खड़ा हो पाया। जबकि भाजपा के नए अध्यक्ष ने फटाफट अपनी टीम बना डाली। इसलिए कांग्रेस का भाजपा से मुकाबला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन की सोच देश हित में है, जबकि सिद्धू कब क्या बोल दें, कहां किससे उनका लिंक जुड़ जाए, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने हुड्डा के ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम पर चुटकी ली। मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा को अपनी गतिविधियां बढ़ानी चाहिए, यह उनका काम है। देखते हैं वह इस कार्यक्रम में जनता के समक्ष किन मुद्दों को लेकर जाते हैं। क्योंकि, वह अक्सर एक ही बात कहते हैं, सरकार ने कुछ नहीं किया। हम उसका जवाब क्यों दें कि हमने क्या किया। यह जनता को देखना है कि हमने क्या किया है।

हमदर्दी के मायने क्या हैं
चुनाव से पहले भाजपा की कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर जताई जा रही हमदर्दी कुछ और ही संकेत दे रही है। पार्टी लाइन से बाहर न जाने वाले भाजपा नेता अब दो कदम आगे बढ़कर कैप्टन की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। हालांकि, पंजाब में कृषि कानूनों का विरोध सबसे पहले कैप्टन ने शुरू किया, बावजूद इसके भाजपा का यह कैप्टन प्रेम कहीं आलाकमान का इशारा तो नहीं।


कैप्टन की बगावत भाजपा को रास आ रही
कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बेबाक बोल रहे हैं। राहुल और प्रियंका को अनुभवहीन होने के साथ ही वह नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साध रहे हैं। पंजाब में चुनाव सिर पर हैं। भाजपा को कैप्टन का यह नया चेहरा पसंद आ रहा है। हालांकि, कैप्टन की तरफ से अभी तक भाजपा को लेकर कोई बयान नहीं सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed