फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mannsoon rain will continue in chanigarh, weather update

15 तक लगी रहेगी बारिश की झड़ी, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 12 Jul 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
mannsoon rain will continue in chanigarh, weather update

सिटी ब्यूटीफुल में साउथवेस्ट मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार रात तक बारिशजारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में चंडीगढ़ में कुल 53 एमएम बारिश हो चुकी थी।

विज्ञापन


शुक्रवार रात कुछ देर के लिए बारिश थमी। लेकिन रात 12 बजे के बाद फिर से शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि इस समय मानसून जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ चंडीगढ़ में एक्टिव है। जिस कारण लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मानसून

mannsoon rain will continue in chanigarh, weather update

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में ट्राइसिटी के कई हिस्सों में बारिश रहने के आसार हैं। साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

जबकि हरियाणा और पंजाब में 15 जुलाई तक कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। एक जून से लेकर 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में अब तक 171.4 एमएम बारिश हो चुकी है।

हालांकि अभी ये बारिश सामान्य से कम है। अभी करीब 23 प्रतिशत बारिश की कमी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में 17 जुलाई तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

तापमान में ढाई डिग्री का अंतर

mannsoon rain will continue in chanigarh, weather update

लगातार 24 घंटे से अधिक समय से चल रही बारिश से मौसम पूरी तरह कूल हो गया है। असर इतना रहा कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ ढाई डिग्री का अंतर है।

दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दस डिग्री कम है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed