फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manjit singh gk is appointed for dsgmc

मनजीत सिंह जीके फिर बने DSGMC के अध्यक्ष, सिरसा बने महासचिव

Fri, 31 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
manjit singh gk is appointed for dsgmc
मनजीत सिंह जीके
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और डीएसजीएमसी के पूर्व प्रमुख मनजीत सिंह जीके को फिर से दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वीरवार को डीएसजीएमसी के कांफ्रेंस हाल में यह चुनाव सम्पन्न हुए। इसके साथ ही, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पूर्व सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा जोकि डीएसजीएमसी के पूर्व महासचिव हैं, को एक बार फिर महासचिव के पद के लिए चुन लिया गया है। 
विज्ञापन


इस तरह जीके और सिरसा अपने पदों पर तीसरी बार चुने गए हैं। इनके अलावा चुने गए अन्य पदाधिकारियों में हरमीत सिंह कालका (सीनियर उपाध्यक्ष), हरमनजीत सिंह (उपाध्यक्ष), अमरजीत सिंह पप्पू (संयुक्त सचिव) के नाम शामिल हैं। संता सिंह उमेदपुरी को प्रोटेम स्पीकर चुना गया था। चुने गए कार्यकारी सदस्यों के नाम हैं- हरिंदरपाल सिंह, कुलवंत सिंह बाठ, गुरमीत सिंह मीटा, चमन सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, हरविंदर सिंह केपी, परमजीत सिंह चंडोक, अमरजीत सिंह पिंकी, एमपीएस चड्ढा और तरविंदर सिंह मरवाह।
विज्ञापन


उधर, सुखबीर बादल ने अवतार सिंह को पार्टी का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वीरवार को उस समय की गई, जब दिल्ली में डीएसजीएमसी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed