{"_id":"5fabc8f98ebc3e7503114685","slug":"manisha-chaudhary-became-the-new-ssp-traffic-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की नई एसएसपी ट्रैफिक बनीं मनीषा चौधरी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जल्द होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की नई एसएसपी ट्रैफिक बनीं मनीषा चौधरी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जल्द होगी तैनाती
Wed, 11 Nov 2020 04:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस मनीषा चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कैडर की आईपीएस मनीषा चौधरी को चंडीगढ़ में सिक्योरिटी और ट्रैफिक की एसएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में हरियाणा सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि वह तुरंत मनीषा चौधरी को रिलीव करें, ताकि वह चंडीगढ़ में ड्यूटी ज्वाइन कर सकें। मनीषा चौधरी शहर की पहली महिला ट्रैफिक एसएसपी होंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2006 बैच के आईपीएस शशांक आनंद को 29 जुलाई को तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चंडीगढ़ से रिलीव कर दिया गया था। वर्तमान में ट्रैफिक एसएसपी का चार्ज हेडक्वार्टर और क्राइम ब्रांच आईपीएस मनोज कुमार मीणा को दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रैफिक एसएसपी का पद हरियाणा कैडर के अधिकारी के लिए सुरक्षित रखा जाता है। इसलिए बीते दिनों हरियाणा सरकार की तरफ से तीन नाम भेजे गए थे, इनमें 2010 बैच के आईपीएस सुरेंदर पाल सिंह, 2011 बैच के आईपीएस वीरेंदर सिंह और मनीषा चौधरी शामिल का नाम शामिल था।
विज्ञापन
इन तीनों अफसरों में से यूटी प्रशासन ने मनीषा चौधरी का नाम फाइनल कर गृह मंत्रालय को भेजा। 2011 बैच की आईपीएस मनीषा चौधरी वर्तमान में पानीपत में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। मनीषा चौधरी हिसार सहित कई जिलों में एसपी रह चुकी हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनीषा चौधरी को ट्रैफिक एसएसपी बनाने के आदेश जारी किए हैं।