{"_id":"d38d904914cad886e2c3bebda82361b9","slug":"manish-tiwari-tagore-theatre-kamauni-show-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रक्षक भक्षक बन जाए तो जनता क्या करे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रक्षक भक्षक बन जाए तो जनता क्या करे'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Dec 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगार थियेटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम कुमाऊंनी कौतिक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ पुलिस की कारगुजारी की निंदा की।
उन्होंने कहा कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो पुलिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस को जनता का विश्वास जीतने के लिए अपनी छवि साफ रखनी पड़ेगी।
पुलिस के ही कर्मचारियों ने एक नाबालिग के साथ जो किया है वह शर्मसार करने वाला है। आरोपियों को उनके किए की सजा मिलनी ही चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में भवन निर्माण में केंद्र और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि यह भवन एक मील पत्थर साबित होगा। इससे उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को देखने का अवसर मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ से लोकसभा सभा का चुनाव लड़ने की बात तो स्वीकार नहीं की लेकिन इनकार भी नहीं किया।
उनका कहना है कि लुधियाना की जनता ने उन्हें सवा लाख वोटो से जिताया है। टिकट देने का काम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति करती है। पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी, वे उसका पालन करेंगे।
वे रविवार को टैगोर थियेटर में हुए कुमाऊं सभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे।
टीवी चैनलों के डिजिटलाइजेशन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केबल ऑपरेटरों को सभी राज्यों की क्षेत्रीय भाषा के चैनलों का प्रसारण करना होगा।
अगर विभाग के पास लिखित में कोई शिकायत आती है तो वे उस पर कार्रवाई करेंगे। रियलिटी शो के प्रसारण का समय बदलने के बारे में तिवारी ने कहा कि वीसीसीसी कमेटी के पास सुझाव के प्रस्ताव आए हैं। जल्द ही उन पर विचार विमर्श कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
आप को दी बधाई
तिवारी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर राज्य एक जैसी स्थिति नहीं होती। किसी भी राज्य के लोग भले ही अन्य राज्यों में रहते हो, वे अपने प्रांत की संस्कृति, परंपरा और मिट्टी से जुड़े रहते हैं।