{"_id":"6a6bbf07b8d66ac7f805625f","slug":"manish-tiwari-on-supreme-court-verdict-history-has-vindicated-dr-manmohan-singh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1084304-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मनीष तिवारी- इतिहास ने डॉ. मनमोहन सिंह को न्याय दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मनीष तिवारी- इतिहास ने डॉ. मनमोहन सिंह को न्याय दिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला एक सच्चे, ईमानदार और भद्र राजनेता के सम्मान को बहाल करने वाला है। हालांकि यह निर्णय आने में काफी देर हो गई क्योंकि डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं।
मनीष तिवारी ने कहा कि उन्हें 4 जनवरी 2014 की वह आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस याद है, जब डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में मीडिया के सवालों का शांतिपूर्वक जवाब देते हुए कहा था, इतिहास मीडिया और मेरे समकालीन लोगों की तुलना में मेरे प्रति अधिक दयालु रहेगा। उस समय तिवारी तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे और उन्होंने ही उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन किया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ताजा फैसला डॉ. मनमोहन सिंह के उस कथन को सही साबित करता है और उनके सार्वजनिक जीवन की ईमानदार छवि को न्याय दिलाता है।