फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Tewari targeted on BJP in chandigarh

चंडीगढ़ में बोले मनीष तिवारी, भाजपा ने देश की राजनीति को किया कलंकित

Wed, 03 Oct 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manish Tewari targeted on  BJP in chandigarh
मनीष तिवारी

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में हुई एक रैली में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार साल में देश की राजनीति को कलंकित कर दिया है। केंद्र की नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय साख गिरी है। मनीष तिवारी मंगलवार को स्थानीय बापूधाम कालोनी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। मनीष तिवारी समर्थकों की ओर से आयोजित रैली का विषय राजनीति में स्वच्छता था। 

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि भाजपा ने चार साल में देश को नोटबंदी, जुमलेबाजी और बेरोजगारी ही दी है। भाजपा पर स्वच्छता अभियान का ढोंग रचने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वच्छ राजनीति समय की मांग है, लेकिन भाजपा ने जहां महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को खत्म कर दिया, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के नारे को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

भाजपा के वादे जुमला साबित हुए

Manish Tewari targeted on  BJP in chandigarh
मनीष तिवारी
पिछले चार साल से पाकिस्तान लगातार देश के बहादुर सैनिकों को मौत के घाट उतार रहा है। वहीं, भारत सरकार सैनिकों की शहादत का बदला लेने में बुरी तरह से फेल रही है। देश का किसान आत्महत्या कर रहा है। सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के नाम पर किसानों को गुमराह करने वाली भाजपा का यह वादा भी जुमला साबित हुआ।

पिछले चार साल में चंडीगढ़ 40 साल पीछे चला गया है। यहां स्वच्छ राजनीति होगी तभी यह सही मायने में सिटी ब्यूटीफुल बन सकेगा। इससे पहले मनीष तिवारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा, प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, डीपी रंधावा, वसीम मीर, केवल कुमार, अशोक डैनी, नेतराम राणा, कांग्रेस अर्बन टू के पूर्व जिला अध्यक्ष चिरंजन चंचल, अमन सैलाच, इमरान मंसूरी, हाजी सलीम, डॉ. अनवर सहित कई नेता उपस्थित थे।

पवन बंसल के विरोधियों ने तिवारी को बताया मजबूत दावेदार
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के विरोधियों ने मनीष तिवारी को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मजबूत दावेदार बताया है। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली ने कहा कि मनीष तिवारी को पार्टी टिकट दे तो लोकसभा चुनाव में जिता कर भेजा जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष चितरंजन चंचल का कहना है कि शहर को मनीष तिवारी जैसे साफ छवि के नेता की जरूरत है। 

मालूम हो कि मनीष तिवारी अगला लोकसभा चुनाव चंडीगढ़ से लड़ना चाहते हैं। वहीं, इकराह फाउंडेशन के अध्यक्ष अनवर-उल-हक ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित कांग्रेस के साथ ही सुरक्षित हैं। मनीष तिवारी बेदाग छवि के नेता हैं और चंडीगढ़ को विकास के क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed