फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Tewari Statament on Why He Select Chandigarh for Congress Ticket for Lok Sabha Election 2019

कांग्रेस की टिकट के लिए लुधियाना की जगह चंडीगढ़ को क्यों चुना, जवाब में मनीष तिवारी बोले...

Fri, 01 Feb 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Manish Tewari Statament on Why He Select Chandigarh for Congress Ticket for Lok Sabha Election 2019
मनीष तिवारी - फोटो : AmarUjala
मैं लुधियाना की जगह चंडीगढ़ से क्यों चुनाव लड़ना चाहता हूं, इस सवाल का जवाब बहुत आसान है। यह कहना है दिग्गज कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी का। चंडीगढ़ से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लुधियाना से वर्तमान में कांग्रेस के रवनीत सिंह सांसद हैं, जबकि चंडीगढ़ से कांग्रेस के पवन बंसल चुनाव हार चुके हैं, इसलिए मैंने चंडीगढ़ को चुना है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से मनीष तिवारी द्वारा लिखी गई किताब ‘फेबल्स ऑफ फ्रेक्चर्ड टाइम्स’ पर बातचीत के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर-10 स्थित गर्वमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी में उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस दौरान चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी कहने पर मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि वह पिछले 55 महीनों से सरकार में बैठे लोगों से पूछ रहे हैं कि स्मार्ट सिटी का मतलब क्या होता है, लेकिन कोई बता नहीं पा रहा।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि भाजपा को लगता है कि शहर के कुछ हिस्सों में वाई-फाई लगा देने से शहर स्मार्ट हो जाता है, जो हास्यास्पद है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह इस कदम का स्वागत करते हैं लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान इस ताक में है कि भारत में पंजाब के रास्ते एक बार फिर खालिस्तानवाद को बढ़ावा दिया जा सके और यह सब पाक अमेरिका के दबाव के चलते कर रहा है क्योंकि अमेरिका से ही सब कुछ ऑपरेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी सातों दिन 24 घंटे बोलते हैं, उनकी यह बात मुझे पसंद है : तिवारी
किताब पर बातचीत के बाद एक व्यक्ति ने मनीष तिवारी से सवाल पूछा कि उन्हें भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की बहुत सारी बातें नापसंद होंगी लेकिन क्या ऐसी भी कोई चीज है, जो उन्हें अच्छी लगती है। जवाब देते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी बोलते बहुत हैं, वह सातों दिन 24 घंटे बोलते हैं। उनकी यह आदत उन्हें पसंद है, क्योंकि इतना बोलने के लिए काफी एफर्ट लगाना पड़ता है। मनीष तिवारी के इस जवाब के बाद ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed