{"_id":"62406b66d12fe835d848506f","slug":"manish-tewari-reacted-to-the-defeat-of-congress-in-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की हार पर मनीष तिवारी का शायराना अंदाज: कहा- हमें तो अपनों ने लूटा...गैरों में कहां दम था, पार्टी से कई सवाल भी पूछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की हार पर मनीष तिवारी का शायराना अंदाज: कहा- हमें तो अपनों ने लूटा...गैरों में कहां दम था, पार्टी से कई सवाल भी पूछे
Sun, 27 Mar 2022 07:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:22 PM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी से कई सवाल पूछे हैं। विधानसभा चुनाव में हार का जवाब भी उन्होंने शायराना अंदाज में दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी रविवार को नंगल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अजौली मोड़ से खूनी चौराहे के नाम से मशहूर शिवालिक एवेन्यू चौक तक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का जायजा लिया। इस फ्लाईओवर को शिवालिक एवेन्यू चौक के उस पार तक बनाने का मुद्दा उन्होंने गत दिवस लोकसभा में भी उठाया था।
विज्ञापन
इससे पहले सतलुज सदन में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था।’ उन्होंने कहा कि क्या पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाना, नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाना, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ द्वारा चुनाव प्रचार में हिंदू-सिख का मुद्दा उछालना, पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा प्रत्याशियों का चयन ठीक था? इन सभी सवालों के जवाब जरूर सामने आने चाहिए।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में क्यों आप ने विधानसभा अध्यक्ष रहे राणा केपी सिंह के लिए विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव प्रचार नहीं किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिले की विधानसभा सीट श्री चमकौर साहिब से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से राणा केपी सिंह चुनाव मैदान में थे। दोनों नेता दिग्गज थे, इसलिए उनकी ड्यूटी कहीं और लगी थी।
विज्ञापन
नंगल में बीबीएमबी के साथ शहर वासियों के चल रहे लीज मामले को लेकर आज भी बीबीएमबी के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव से बात हुई है और उनसे मिलने को कहा गया है कि अगर आप ने इस मामले को हल करना है तो बताओ नहीं तो कोई और तरीका ढूंढे। देश में बढ़ती महंगाई पर तिवारी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और रोजाना की चीजों के अलावा पेट्रोल-डीजल की दरों में भी वृद्धि हो रही है।
मनीष तिवारी ने कहा कि लोगों की मांग है कि अलौली मोड़ से निर्माणाधीन फ्लाई ओवर को खूनी चौराहे चौक के नाम से मशहूर शिवालिक एवेन्यू चौक के उस पार तक बनाया जाए। उन्होंने यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया था और अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस मुद्दे को उठा कर इसका हल करवाया जाएगा।