{"_id":"5ba67ca9867a5501313c6d7a","slug":"maninder-jit-singh-bitta-targeted-on-pakistan-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के रास्ते बंद हुए, अब दिया जाए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के रास्ते बंद हुए, अब दिया जाए जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा शनिवार को शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को सांत्वना देने के लिए थाना कलां गांव में पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। बिट्टा ने कहा कि शहीद नरेंद्र सिंह ने बहुत बड़ी शहादत दी है। पाकिस्तान ने जिस तरह से शहीद के साथ बर्ताव किया है वह कायरता है। इसका जवाब भी कुछ दिनों के अंदर पाकिस्तान को दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता बहुत पहले ही बंद हो चुका है और अब उसको जवाब दिया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान के साथ बातचीत होनी है तो सबसे पहले आईएसआई का रुख स्पष्ट कराना होगा। क्योंकि उनका मानना है कि पाकिस्तान में पीएम इमरान खान से आईएसआई बड़ी है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी व वाजपेयी के समय भी बात हुई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बिट्टा ने कहा कि जिस कश्मीर को लेकर इस तरह की हरकत हो रही है, वह हमेशा भारत का था और भारत का रहेगा।
विज्ञापन
आतंकवाद के सफाए के लिए सभी पार्टियों को साथ आना होगा
भैरा बांकीपुर में पहुंचे मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि अगर आतंकवाद का सफाया करना है तो सभी राजनीतिक पार्टियों व दलों को एकता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि गोली का जवाब गोली से दिया जाता है, लेकिन जिस तरीके से शहादत में आंख निकाल लेना, पैर काट देना और बॉडी के साथ बर्बरता की जाती है, वह कायरता है।
विज्ञापन
धारा 370 पर उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी के समय में भी यह नहीं हटी तो फिर यह कभी नहीं हट सकती। सभी पार्टियों को संसद में एक मंच पर बैठकर इसपर फैसला लेना होगा। इस दौरान सुरेश कुमार इडोरिया, प्रदीप कटक, सतपाल तेवड़ी, सुमित्रा, कीर्ति आदि मौजूद रहे।