फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra triple murder : police not got any clue

मनीमाजरा तिहरे हत्याकांड में तिहरा हत्याकांड

Sat, 25 Jan 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
manimajra triple murder : police not got any clue
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरी ट्राइसिटी को हिलाकर रख दिया है। 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्याकांड की इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। हालांकि शुक्रवार को संजय के सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हो गया कि उनके साथ प्रॉपर्टी खरीद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, जिससे वह परेशान थे। इस मामले में वह पंचकूला पुलिस के ढीले रवैये से भी आहत थे। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा था। साथ ही सुसाइड नोट में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि किराएदारों ने भी उन्हें किराया देना बंद कर दिया था, जिस कारण वह बेहद परेशान थे। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। सुसाइड नोट की लिखावट संजय अरोड़ा की लिखावट से मैच हो रही है, लेकिन सीएफएसएल की रिपोर्ट आने पर ही मामला साफ होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट की पुष्टि करते हुए कहा कि आत्महत्या करने से पहले संजय ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कई लोगों ने प्रॉपर्टी बेचने के बहाने उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। रुपये लेने के बाद न तो प्रॉपर्टी उनके नाम की और न ही उनके रुपये लौटाए। यही नहीं उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी कई लोगों को किराए पर दी है, लेकिन किराएदारों ने किराया देना बंद कर दिया है। इस वजह से वह काफी दिनों से परेशान है। यह भी लिखा है कि वह रुपये के लेनदेन को लेकर काफी परेशान हैं जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी मौत के बाद उनके परिवार वालों को तंग न किया जाए।
विज्ञापन

उधर, तिहरे हत्याकांड में पुलिस को अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिसे साफ हो सके कि संजय की पत्नी सरिता, बेटे अर्जुन और बेटी सांची की हत्या कैसे और किसने की। पुलिस को अभी भी संदेह है कि संजय अरोड़ा ने ही तीनों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मनीमाजरा पुलिस ने पंचकूला पुलिस से भी संपर्क साधकर प्रॉपर्टी विवाद के मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस अब संजय अरोड़ा से धोखाधड़ी करने वालों की डिटेल भी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा के श्मशान घाट में एक साथ चारों शवों का हुआ अंतिम संस्कार
उधर, जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को संजय अरोड़ा के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर शाम मनीमाजरा के श्मशान घाट पर संजय अरोड़ा, उसकी पत्नी सरिता, बेटे अर्जुन और बेटी सांची का अंतिम संस्कार कर दिया। सरिता, अर्जुन और सांची का वीरवार शाम को मनीमाजरा पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय की बेटी सांची के सिर पर चोट का गहरा निशान और गला रेतने की पुष्टि हुई है।
भाई बोला- अभी तक सदमे में, कुछ कह नहीं सकता
इस मामले में संजय अरोड़ा का परिवार भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आया है। उनके भाई का कहना कि अभी तक वह सदमे से बाहर ही नहीं निकले हैं। इसके चलते वह अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।

लोग बोले- संजय कितना भी परेशान हो, वह बीवी-बच्चों को नहीं मार सकता
इस घटना को सुनने और देखने वाले का यह कहना है कि संजय अरोड़ा कितना भी परेशान हों पर वह अपने बच्चों और पत्नी की हत्या नहीं कर सकता। लोगों का कहना है कि संजय बहुत बढ़िया इंसान होने के अलावा मिलनसार व्यक्ति था। वहीं जिस बेरहमी से बीवी-बच्चों का कत्ल किया गया है, उसे देखकर तो लगता है कि यह किसी प्रोफेशन किलर का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed