फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra, nagar nigam chandigarh, manimajra school, Play Ground work started manimajra

मनीमाजरा में निगम के पहले प्ले ग्राउंड का काम शुरू

Tue, 26 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 26 Jul 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
manimajra, nagar nigam chandigarh, manimajra school, Play Ground work started manimajra
मनीमाजरा में शुरू हुआ प्ले ग्राउंड का काम। - फोटो : अमर उजाला
अब मनीमाजरा के बच्चों को एक महीने बाद शानदार प्ले ग्राउंड खेलने को मिल जाएगा। इसे तैयार करने का काम निगम की ओर से शनिवार को इलाका पार्षद गुरचरण दास काला किया है। इस मौके पर रोड विंग एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि प्लेग्राउंड में 12 लाख रुपये से वॉलीबाल कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फुटबाल ग्राउंड बनाया जा रहा है। वॉलीबाल कोर्ट के आसपास 12 फीट ऊंची जाली लगाई जाएगी। प्ले ग्राउंड में दो हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही है। इससे खिलाड़ी रात में भी खेल सकेंगे। उद्घाटन के दौरान मनीमाजरा के पार्षद गुरचरण दास काला के साथ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान भारत भूषण गोयल, चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा, चेयरमैन रविकांत व्यास, शकील मोहम्मद, सन्नी, सर्वजीत सिंह सरवा, अशोक भल्ला, अनिल अरोड़ा, बजलीत बली, रविंद्र मान मौजूद थे। 
विज्ञापन


ओपन जिम भी बनेगा
उद्घाटन के दौरान एरिया पार्षद गुरचरण दास काका ने इस ग्रांउड में एक ओपन जिम बनाने की घोषणा की है। एसडीओ बलराज छिकारा ने कहा कि एक महीने बाद प्ले ग्रांउड बनते ही एक कोने में ओपन जिम बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। मनीमाजरा में बच्चों के खेलने का कोई ग्राउंड नहीं था। एक साल पहले शिवालिक गार्डन के सामने दशहरा मैदान को इलाका पाषर्द ने साफ सुथरा समतल बनाकर बच्चों को खेलने की थोड़ी सुविधा दी थी। उसके बाद अब बच्चों को हर तरह की स्पोर्ट्स सुविधा के साथ एक शानदार प्ले ग्राउंड मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed