फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra Civil Hospital lacks a skin doctor, forcing people to seek expensive treatment.

Chandigarh News: मनीमाजरा सिविल अस्पताल में स्किन का डॉक्टर नहीं, लोग महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर

Sun, 07 Dec 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Manimajra Civil Hospital lacks a skin doctor, forcing people to seek expensive treatment.

विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में स्किन डॉक्टर की कुर्सी महीनों से खाली पड़ी है। यहां आने वाले लोगों में अधिकांश मरीज मजदूरी करने वाले परिवारों से हैं। एलर्जी, फंगल इंफेक्शन और अन्य त्वचा रोग का न मिलने पर वह मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं जहां महंगी दवाएं और परामर्श फीस उनके बजट से बाहर है। लोगों का कहना है कि चार लाख की आबादी के लिए विभाग एक डॉक्टर की तैनाती नहीं कर पा रहा है।

मनीमाजरा कॉलोनी के दिनेश कुमार ने बताया कि काम की वजह से पसीना और धूप में रहना पड़ता है जिससे फंगल इंफेक्शन हो जाता है। यहां डॉक्टर नहीं है। प्राइवेट में दिखाने पर 500-800 रुपये सिर्फ फीस लग जाती है। दवाओं का खर्च अलग से है। इसी तरह क्षेत्र में मजदूरी करने वाले राजू सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज होता तो हर महीने इतने पैसे न खर्च करने पड़ते। दवा ही 1-2 हजार की आ जाती है। मजदूर आदमी के लिए यह बड़ा बोझ है।
विज्ञापन


कोट -

स्किन विशेषज्ञ की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। -डॉ संदीप टंडन, अधीक्षक मनीमाजरा सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed