फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mango tree uprooted in strong storm fell in house, husband and wife buried

तेज आंधी में उखड़ा आम का पेड़ घर में गिरा, पति-पत्नी दबे

Sun, 27 Jun 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mango tree uprooted in strong storm fell in house, husband and wife buried
चंडीगढ़। सेक्टर- 15बी में शनिवार तड़के तेज आंधी के कारण एक घर में आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। इसके नीचे दबने से पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल दोनों को सेक्टर- 16 अस्पताल में पहुंचाया। जहां पति के सिर में मलहम पट्टी कर दी गई, वहीं पत्नी का पैर फैक्चर होने पर प्लास्टर किया गया है। निगम के बागवानी विभाग के एसडीओ रोहित गर्ग ने जेसीबी व कटर से पेड़ कटवाकर मौके से हटवाया।
विज्ञापन

सेक्टर- 15 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मकान नंबर- 1221 में कमल किशोर गर्ग अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहते हैं। सुबह लगभग 3.30 बजे तेज आंधी की आवाज सुनकर कमल किशोर बाहर निकले और अपने स्कूटर को अंदर ले जाने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी पीछे ही निकल आईं। उनके घर के पास एक विशालकाय आम का पेड़ लगा है। तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर नीचे आ गिरा। कमल किशोर दीवार और पेड़ के बीच मे फंस गए, वहीं उनकी पत्नी पेड़ के नीचे दब गईं। तेज आवाज सुनकर बेटा बाहर आया और आसपास के लोगों को मदद से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद निगम के एसडीओ व प्रधान को फोन लगाया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीओ ने बताया कि घर काफी साल पुराना है, डर था कि कहीं घर न गिर जाए। इसलिए तत्काल जेसीबी व कटर से पेड़ को कटवाकर वहां से हटवाया है। दोनों घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाई दंपती को मुआवजा देने की मांग
महिला कांग्रेस चंडीगढ़ की प्रधान दीपा दुबे ने मांग उठाई कि दंपती को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्र लिखने के बाद भी पेड़ नहीं काटा गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासन व नगर निगम आंख मूंदे बैठा है। प्रशासन और नगर निगम को देखना चाहिए कि शहर में कहीं दोबारा इस प्रकार का हादसा न हो जाए। उन्होंने मांग की कि पुराने और खोखले पेड़ों को जल्द से जल्द काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed