फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maneka Gandhi will not contest lok sabha from Karnal

करनाल से मेनका गांधी की दावेदारी हुई खत्म, हंसराज हंस भी सिरसा से नहीं लड़ेंगे चुनाव

Tue, 26 Mar 2019 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi will not contest lok sabha from Karnal
लोकसभा 2019 - फोटो : File Photo

मेनका गांधी के हरियाणा से चुनाव लड़ने की चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। करनाल लोकसभा सीट पर मेनका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। लेकिन अब वे उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा सूफी गायक हंसराज हंस भी चुनाव की दौड़ में नहीं दिख रहे हैं। मेनका गांधी की हरियाणा में राजनीतिक इंट्री को दूसरे मायनों में देखा जा रहा था।

विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व की करीबी होने के कारण प्रदेश का नेतृत्व यह नहीं चाह रहा था कि कोई बाहरी नेता यहां से चुनाव लड़े। दूसरे कई स्थानीय नेताओं का भी करनाल सीट से मोह है। जिसके चलते वे अपनी दावेदारी भी आलाकमान के सामने जता चुके हैं। मेनका का टिकट सुल्तानपुर से तय होने के बाद स्थानीय नेताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मेनका गांधी और हंसराज हंस के नाम राज्य की किसी भी सीट के पैनल में नहीं होने का दावा किया है। करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अब कई पूर्व सांसद और नेता लाइन में हैं। यही हाल सिरसा लोकसभा सीट पर है। हंसराज हंस की दावेदारी खत्म होने के बाद अन्य नेताओं की लाइन लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed