{"_id":"575281ed4f1c1bbe531095d6","slug":"maneka-gandhi-modi-cabinet-up-assembly-election-narendra-modi-varun-gandhi-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की मंत्री बोली, UP में किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की मंत्री बोली, UP में किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। इस बार राम मंदिर नहीं बल्कि मोदी सरकार के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
बेटे वरुण गांधी को यूपी में सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। पीएम मोदी और केंद्रीय कमेटी तय करेगी कि किसके नेतृत्व में यूपी में चुनाव लड़ा जाएगा।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मेनका गांधी ने मथुरा में हुई घटना पर यूपी की अखिलेश सरकार को घेरते हुए कहा कि वहां जैसी सरकार है, वैसा ही अपराध हो रहा है। सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। उन्होंने हरियाणा में हुए दंगों पर अफसोस जताया और मुरथल में कथित रेप की घटना को सिरे से नकार दिया। कहा कि वहां रेप की कोई घटना नहीं हुई है। उनके पास इसकी रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली के हवाई अड्डे पर नौ करोड़ से भी ज्यादा लोगों का दबाव है, जिसके चलते एनसीआर में एक या अधिक नए हवाई अड्डों की जरूरत है। उसे जल्द बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द 80 हवाई अड्डों पर ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिससे एक घंटे तक के हवाई सफर के लिए 2500 रुपये से ज्यादा किराया नहीं लगेगा।
पिछली सरकारों पर हमला बोला
दोनों ही केंद्रीय मंत्रियों ने केंद्र और हरियाणा की पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था और कोई भी काम रिश्वत के बिना नहीं होता था। विकास के नाम पर जनता को लूटा गया तो मंत्री स्कैंडलों में फंसे रहे। इसलिए दोबारा से भाजपा की सरकार को लाने के लिए सभी को अभी से लग जाना चाहिए।