फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi system will continue as before, says Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- किसानों को भड़का रहे विपक्षी दल, मंडी व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी

Thu, 01 Oct 2020 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mandi system will continue as before, says Anurag Thakur
वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े लाभार्थियों के साथ गुरुवार को एक वेबिनार का आयोजन किया। इसे मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। ठाकुर के अलावा वेबिनार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक बालाचन्दरण व भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक ललित मोहन भी उपस्थित रहे और लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर का सही मतलब तो यह होता है कि कोई भी व्यक्ति, गांव या देश किसी दूसरे के सहारे या किसी दूसरे पर निर्भर न होकर खुद पर निर्भर रहे। यदि हमारा शहर या देश आत्मनिर्भर रहेगा तो हमें किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बीस लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बिना वजह भड़का रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री बार-बार यह आश्वासन दे चुके हैं कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पहले भी थी और आगे भी लागू रहेगी। मंडी व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी, बल्कि किसानों के लिए एक और रास्ता खोला गया है। इससे किसानों की आर्थिक व्यवस्था सुधरेगी। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री का ऐसा सपना है, जिससे हर भारतवासी आत्मनिर्भर बनेगा। इस दौरान अरुण सूद ने लॉकडाउन के समय प्रदेश भाजपा द्वारा किए कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व बैंककर्मी बिपिन गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘गेटिंग इट राइट@60’ का विमोचन भी किया गया। वेबिनार में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, धीरेंद्र तायल, गुरप्रीत ढिल्लों, नरेश अरोड़ा, शिप्रा बंसल, गौरव गोयल समेत सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों के अलावा शहर के व्यापारी, ट्रेड व इंडस्ट्री से जुड़े लोग, स्ट्रीट वेंडर्स व आत्मनिर्भर भारत के तहत कर्ज लेने वाले लाभार्थी तथा बैंककर्मी जुड़े।


‘बैंक बिना परेशानी के देंगे ऋण’
वेबिनार में उपस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक बालाचन्दरण व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक ललित मोहन ने आत्मनिर्भर भारत के तहत बैंकों द्वारा दिए जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया और आह्वान किया कि जो प्रार्थी अभी रह गए हैं, वे अपने-अपने बैंकों से ये सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि बैंक बिना किसी परेशानी के ऋण देने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed