फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi came in the first patch of paddy, got low prices

मंडी में आई धान की पहली ढेरी, मिला कम दाम

Thu, 21 Aug 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mandi came in the first patch of paddy, got low prices
इस्माईलाबाद में प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी कुछ किसानों ने धान की अगेती रोपाई कर ली थी। वह फसल अब अनाजमंडी आ चुकी है।
विज्ञापन


इस्माईलाबाद अनाजमंडी में 1509 किस्म की धान की पहली ढेरी मंडी में पहुंची। यह धान दानीपुर के किसान अनूप चंद की एक एकड़ का करीब 20 क्विंटल धान था।

जो लगभग 3 हजार प्रति क्विंटल के दाम से बिका। फसल के इन दोमों से किसान नाखुश हैं। किसान अनूप ने बताया कि इस वर्ष बरसात न होने के कारण धान की फसल पर अधिक खर्च आया है।

जबकि पिछले साल अच्छी बरसात होने के कारण फसल पर खर्च भी कम आया था और जमीन का ठेका भी कम था। पिछले वर्ष यही धान करीब 4 हजार प्रति क्विंटल बिका था।

जिसकी औसत 22 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ थी। इस वर्ष किसानों को खासा आर्थिक नुकसान झेलना पडे़गा। किसान गौरव, रामेश्वर शर्मा, विष्णु दत्त, महिंद्र सिंह व धर्मपाल ने प्रशासन से मांग की है कि पीआर किस्म की धान की तरह किसानों के बारीक किस्म के धान का भी मूल्य निर्धारित कर उसे खरीदें ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन


क्या कहते हैं व्यापारी
जब इस बारे में में बारीक धान के खरीददार पुरुषोत्तम कंसल, मांगे राम, किशन (मटरू) से धान के कम दामों के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 1509 किस्म का धान करीब 4 हजार प्रति क्विंटल बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चावल की कीमतों में गिरावट से धान के खरीददारों को खासा नुकसान झेलना पड़ा था। इस वर्ष भी चावल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी मंडी में नमी युक्त धान ही आ रहा है। धान के सही दामों का तो मंडी में सूखी फसल आने पर ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed