फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manager of Nick Bakers arrested for open shop in curfew time

कर्फ्यू में तय समय के बाद भी खोली रखी दुकान.. निक बेकर्स का प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Manager of Nick Bakers arrested for open shop in curfew time
चंडीगढ़। कर्फ्यू में रात को दुकान खोलने की तय समय सीमा की पाबंदी पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने अब इस पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार रात पुलिस ने जांच में पाया कि सेक्टर-9 स्थित निक बेकर्स तय समय सीमा के बाद भी रात 12 बजे तक दुकान खोली गई है। इसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने नयागांव दशमेश नगर निवासी निक बेकर्स के प्रबंधक दौलत राम के खिलाफ डीसी के नियमों की अवहेलना के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-3 थाना पुलिस शनिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि सेक्टर-9 स्थित एससीओ नंबर 31/34 (निक बेकर्स) 10.30 बजे तय समय सीमा के बाद भी रात 12 बजे तक खुला है। पुलिस ने जब प्रबंधक से देर तक दुकान खोलने की अनुमति के बारे में पूछा तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद पुलिस प्रबंधक को पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब इस केस में मालिक से भी पूछताछ कर सकती है कि इतनी रात तक दुकान क्यों खोली गई है। हालांकि पकड़े गए प्रबंधक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया है जबकि रात 9 बजे तक दुकानों वह साढ़े 10 बजे तक अनिवार्य सामग्री, किराना, दवाइयां समेत अन्य जरूरी दुकानों को खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed