{"_id":"658a99dd4758ec015a06789f","slug":"man-of-batala-died-of-heart-attack-in-england-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड में बटाला के युवक की मौत: 14 साल पहले गया था तलविंदर, कहा था-पीआर लेकर ही लौटूंगा, मौत की खबर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड में बटाला के युवक की मौत: 14 साल पहले गया था तलविंदर, कहा था-पीआर लेकर ही लौटूंगा, मौत की खबर आई
Tue, 26 Dec 2023 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:46 PM IST
सार
मृतक तलविंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह पंजाब राज बिजली बोर्ड में लाइनमैन के रूप में सेवामुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह 2009 में सेवा मुक्त हुए थे। तभी उन्होंने अपने बेटे को इंग्लैंड भेजने के लिए रिटायरमेंट पर मिला सारा पैसा करीब 16 लाख रुपये लगा दिया था।
विज्ञापन
विलाप करती तलविंदर सिंह की मां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के गांव तलवंडी भरथ से 14 साल पहले इंग्लैंड गए 35 वर्ष के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही इस संबंध में परिवार वालों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान तलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव तलवंडी भरथ के रूप में हुई है। 14 साल पहले तलविंदर सिंह इंग्लैंड गया था और यह वादा करके गया था कि अब वह पीआर लेकर ही घर वापस आएगा। अब उसकी मौत की खबर आई है। पूरे गांव में मातम छा गया है। तलविंदर की मां अमरजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक तलविंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह पंजाब राज बिजली बोर्ड में लाइनमैन के रूप में सेवामुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह 2009 में सेवा मुक्त हुए थे। तभी उन्होंने अपने बेटे को इंग्लैंड भेजने के लिए रिटायरमेंट पर मिला सारा पैसा करीब 16 लाख रुपये लगा दिया था। आस थी कि बेटा घर के हालात सुधार देगा।
विज्ञापन
14 साल पहले बेटा इंग्लैड चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। पिता ने बताया कि तलविंदर कहता था कि वह जल्द ही गांव आएगा मगर 14 साल बाद भी वह तो नहीं आया पर उसकी मौत की खबर आ गई। मृतक के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे की मृत देह जल्द से जल्द भारत लाई जाए ताकि रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।