{"_id":"64fea9edd62c808e24004956","slug":"man-murdered-in-amritsar-four-accused-arrested-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बहन के साथ जा रहे सरपंच के बेटे की हत्या, अवैध संबंधों के शक में आरोपियों ने मारी कृपाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बहन के साथ जा रहे सरपंच के बेटे की हत्या, अवैध संबंधों के शक में आरोपियों ने मारी कृपाण
Mon, 11 Sep 2023 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:18 AM IST
सार
हीरा सिंह निवासी गांव निजामपुरा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा दिलशेर सिंह अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गया था। जब लौट रहा था तो हरजीत सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने उनके बेटे को रास्ते में रोका और हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
विस्तार
पुलिस जिला अमृतसर देहाती के थाना जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते गांव निजामपुरा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। मृतक युवक दिलशेर सिंह गांव की मौजूदा सरपंच कर्मजीत कौर का बेटा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोना तस्करी का नया तरीका: हमारा सामान एयरपोर्ट पहुंचा देंगे... और 20 हजार रुपये में करवा लेते थे स्मगलिंग
विज्ञापन
हीरा सिंह निवासी गांव निजामपुरा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा दिलशेर सिंह अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गया था। जब लौट रहा था तो हरजीत सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने उनके बेटे को रास्ते में रोका और हमला कर दिया। श्री साहिब (छोटी कृपाण, गातरा) से वार कर बेटे की हत्या कर दी गई। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। इसके बाद सूचना के आधार पर दबिश देकर केस में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन