फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered his daughter in Amritsar

दरिंदे पिता का सरेंडर: दो दिन से लापता बेटी घर लौटी तो मार डाला, फिर लाश को बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा

Fri, 11 Aug 2023 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले तेजधार हथियार से बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा तो गांव में हंगामा मच गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

विज्ञापन
Man Murdered his daughter in Amritsar
अमृतसर में शान के लिए हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

इज्जत के लिए एक पिता दरिंदा बन गया। झूठी शान के लिए उसने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को ऐसी सजा दी जिसे सुनते ही पूरा पंजाब दहल गया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दो दिन घर से गायब थी। जब वह वापस लौटी तो पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने कुछ पूछे बिना ही उसे काट डाला। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने बेटी के शव को पूरे गांव में घुमाया और फिर उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया। अब आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: संतोख हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार, AGTF और मोगा पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन


दिल दहला देने वाला मामला अमृतसर का है। थाना जंडियाला के अंतर्गत ब्यास रोड पर स्थित टांगरा के गांव मुच्छल में निहंग दलबीर सिंह की 16 साल की बेटी दो दिन से लापता था। उसे काफी ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद गुरुवार दोपहर लड़की अचानक घर लौट आई। बेटी के दो दिन से लापता होने और अचानक घर लौटने से आरोपी दलबीर सिंह भड़क गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन




मां बोली-बालों से पकड़ बेटी को ले गया था पति
लड़की की मां ने बताया कि बेटी को देख उसका पति आपा खो बैठा। उसने बेटी के बाल पकड़े और उसे घसीटते हुए बाहर ले गया। इसके बाद नहीं पता कि उसने बेटी के साथ क्या किया। उसे तो बाद में पुलिस से पता चला कि उसकी बेटी की हत्या हो गई है। 

यह भी पढ़ें: Amritsar: तरनतारन में BSF ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया, शव स्थानीय पुलिस को सौंपा

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले तेजधार हथियार से बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा तो गांव में हंगामा मच गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया। दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 



जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुच्छल गांव के निहंग दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज किया गया है। तरसिक्का थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed