Punjab News: बीएसएफ ने बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, शव लौटाया, मीटिंग में आपत्ति भी जताई
बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार साल 2022 के अगस्त महीने में सीमा पार से भेजे गए 22 ड्रोन पकड़ने के साथ ही 316 किलोग्राम ड्रग्स भी जब्त की थी। इतना ही नहीं दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारने के अलावा 23 पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार तड़के तरनतारन में पाकिस्तान से लगती सीमा पर घुसपैठिया मार गिराया। करीब 50 वर्षीय घुसपैठिये का शव कब्जे में लेकर बीएसएफ अधिकारियों ने सीमा पर पाक रेंजर्स से मुलाकात कर इसका विरोध जताया। देर शाम घुसपैठिये की पहचान होने के बाद बीएसएफ ने शव पाक रेंजर्स को सौंप दिया।
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त की तड़के तरनतारन में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर फेंसिंग के आगे जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से एक व्यक्ति को अपनी तरफ बढ़ते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया। मगर वह व्यक्ति बिना रुके आगे बढ़ता रहा तो बीएसफ जवानों ने खुद पर खतरा भांपते हुए उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहले भी मारे जा चुके हैं घुसपैठिये