फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man, mother, wife, fingers, house, relationship, murderous attack, Pathankot, Sujanpur

नशे में अपनों के लिए वहशी बना युवक

Mon, 15 Sep 2014 10:38 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर ।
पठानकोट/सुजानपुर । Updated Mon, 15 Sep 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
man, mother, wife, fingers, house, relationship, murderous attack, Pathankot, Sujanpur
गांव फ्लोरा में रविवार रात करीब 11 बजे नशे में धुत एक युवक अपनों के लिए ही वहशी बन गया। अपनी मां और पत्नी पर हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान करने वाला युवक फरार है। दरात से किए गए हमले में उसने अपनी मां का कान और पत्नी के हाथ की अंगुलियां काट दी।
विज्ञापन


आरोपी को परिजनों ने साली से अवैध संबंध को लेकर घर से बेदखल कर दिया था। इसी वजह से गुस्साए युवक ने हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, आरोपी की घायल मां की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान आशा (36) पत्नी कर्ण सिंह व पुष्पा (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कर्ण की बहन सुनीता ने बताया कि 18 वर्ष पहले उनके भाई की शादी आशा के साथ हुई थी। पिछले करीब पांच वर्ष से कर्ण का आशा की छोटी बहन सुनीता के साथ नाजायज संबंध है। इसके कारण आए दिन आशा व कर्ण में झगड़ा होता था। सुनीता ने बताया कि कर्ण सीआरपीएफ का जवान था, लेकिन नशे के चक्कर में उसने यह नौकरी भी छोड़ दी तथा घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह रोजाना घर की प्रापर्टी में से अपना हिस्सा मांगता व झगड़ा करता था। आरोपी की मां ने कर्ण व उसकी साली के नाजायज संबंधों से दुखी होकर अपनी 10 कनाल जमीन में से ढाई कनाल जमीन कर्ण को देकर उसे शेष संपत्ति से बेदखल कर दिया था। कर्ण ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी और नशे की जरूरत पूरी करने में पूरी रकम खर्च कर डाली। इसके बाद वह दोबारा घर आकर झगड़ा करता था।

रविवार रात भी वह घर आया और अपनी पत्नी व मां से झगड़ा करने लगा। इस दौरान कर्ण ने कहा कि वह सुनीता से शादी करने वाला है और शादी के बाद वह इसी घर में आकर रहेगा। बात बढ़ी तो उसने दरांत से हमला कर पत्नी आशा के दोनों हाथों की अंगुलियां काट दी। इतना ही नहीं हमले के उसकी मां के कान कट गए। सिविल अस्पताल में पीड़ितों का बयान लेने पहुंचे एएसआई इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।


नशे की लत के कारण छूटी सीआरपीएफ की नौकरी
मां और पत्नी पर हमला करने वाला युवक कर्ण नशे का लती है। इसी लत के कारण ही उसने सीआरपीएफ की नौकरी भी छोड़ दी थी। परिजनों का कहना है कि कई बार घरवालों ने कर्ण को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

अंगुलियां काटकर बोला, अब कहीं काम करके दिखा
पति की हरकतों से परेशान होकर कर्ण की पत्नी आशा किसी प्रकार मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च वहन कर रही थी। परिजनों ने बताया कि 13 दिसंबर 2012 को कर्ण ने पहले भी अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ मिलकर आशा पर हमला किया था।

इसकी शिकायत घरवालों द्वारा सुजानपुर थाने में करवाई गई, जिसके बाद कर्ण पर मामला दर्ज किया गया, लेकिन गिरफ्तार नहीं हुई। उधर, कर्ण अपनी साली सुनीता के साथ सुजानपुर में एक किराए के घर में रहने लगा था।


रविवार रात किए हमले के दौरान आरोपी कर्ण ने पत्नी के हाथों की अंगुलियां काट कर बोला अब कहीं काम करके दिखा। तूझे इस लायक नहीं छोड़ूंगा। अब वह भी भूखों मरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed