फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man misbehved with police at mohali

नशे में चूर युवक ने मचाया हुड़दंग, नाके पर रोका तो पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ी

Sat, 13 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 13 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
man misbehved with police at mohali
युवक ने फाड़ी पुलिस वाले की वर्दी - फोटो : Demo Pic
रांग साइड से आ रहे नशे में टल्ली एक बाइक सवार को जब पुलिस वाले ने रोका तो आरोपी व्यक्ति पुलिस मुलाजिम से उलझ गया। इस दौरान उसने पुलिस मुलाजिम से गाली गलौच की। साथ ही भागने की कोशिश करने लगा। तो पुलिस मुलाजिम ने उसे दबोच लिया।  इसके बाद वह पुलिस मुलाजिम से छूटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी गई। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शिकायत में पुलिस मुलाजिम सुरेश सिंह ने बताया कि वह ट्रैफिक जोन-2 में तैनात है। उसकी डयूटी फेज-7 की लाइटों पर थी। शाम साढ़े सात बजे के करीब आरोपी पेट्रोल पंप की साइड से होकर रांग साइड से आया। जिसने कोई नशा किया हुआ था। साथ ही उन्होंने उसे रोक लिया। इस दौरान बहसबाजी तक की नौबत आई। पुलिस मुलाजिम का आरोप था कि इस दौरान गुरप्रीत सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


बहन के बयानों पर मिल गई जमानत : 
इस दौरान जब आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो उसने बातया कि गुरप्रीत सिंह उसे छोडने के लिए जा रहे थे। इस दौरान नाके पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस मुलाजिम ने गलत भाषा का प्रयोग किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं इस तरह के मामले : 
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले फेज-11 में एक तेज रफ्तार कार ने नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिम को हिट कर दिया था। मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी थी। जिसमें पुलिस मुलाजिम की टांग फ्रैक्चर हो गई थी। जिसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। इसी तरह एयरपोर्ट रोड पर नाके दौरान एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ दी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed