{"_id":"5b65fc694f1c1b07788b7ad9","slug":"man-get-out-his-pregnant-wife-with-four-daughter-in-urlana-kalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बेटी होने के संदेह में गर्भवती को बेटियों सहित घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बेटी होने के संदेह में गर्भवती को बेटियों सहित घर से निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा के उरलाना कलां में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी और तीन बेटियों को जहरीला स्प्रे पिलाकर मारने की कोशिश की। उसे शक है कि उसकी अगली संतान भी बेटी ही पैदा होगी, इसके चलते बेटियों सहित पत्नी से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बेटियों संग घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
करनाल के आंचला की रहने वाली महिला सुनीता की शादी राकेश पुत्र धनपत निवासी उरलाना कलां के साथ 2000 में हुई थी। सुनीता ने बताया कि शादी के बाद से दंपति को तीन बेटियां पैदा हुईं। इसमें सात वर्षीय सकीना, चार साल की परी और एक साल की पिया भी है। तीन बेटियां होने के बाद सास सरोज, ससुर धनपत, पति राकेश, देवर शमा व देवरानी सुमन ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपितों ने तीनों बेटियों व मां को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसने इस उत्पीड़न के बारे में महिला मंडल करनाल सहित पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन