{"_id":"570fbd454f1c1bdf314a6ac8","slug":"man-drowned-in-river-sikh-man-save-man-with-turban-ludhiana-punjab-brave-sikh-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरे व्यक्ति की जान पगड़ी ने बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरे व्यक्ति की जान पगड़ी ने बचाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
पगड़ी फेंक नहर में डूबते व्यक्ति को बचाया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में नहर में गिरे एक व्यक्ति की जान पगड़ी ने बचाई। पत्नी ने भी चुन्नी फेंककर बचाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुई। हुआ यूं कि नगर पुल के पास सिधवां कनाल में धार्मिक सामग्री बहा रहे एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। इस पर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। आस-पास कोई न होने की वजह से उसने खुद की चुन्नी उतारी और नहर में फेंकी, लेकिन चुन्नी उसके पति तक नहीं पहुंची और वह तेज बहाव के साथ आगे जाने लगा।
इसी दौरान वहां से गुजरते एक राहगीर ने अपनी पगड़ी उतारी और पानी में फेंक दी। उसे पकड़कर व्यक्ति ऊपर आया। दंपति पुलिस को सूचना दिए बिना वहां से चले गए। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक दंपति अगर नगर पुल के साथ कच्चे रास्ते पर नहर किनारे पहुंचे। वहां से दोनों ने अपना धार्मिक सामान जल प्रवाह किया। इसी दौरान व्यक्ति का पैर स्लिप कर गया और वह पानी में गिर गया।
उसकी पत्नी ने अपनी चुन्नी उतार कर नहर में फेंकी, लेकिन चुन्नी व्यक्ति तक नहीं पहुंची। महिला के चीखने की आवाज सुन वहां से गुजर रहे सतनाम सिंह ने अपनी पगड़ी उतारी और पानी में फेंक दी। पगड़ी पकड़ कर व्यक्ति ऊपर आ गया। व्यक्ति इतना डरा सहमा था कि उसने अपना नाम पता नहीं बताया। इस बारे में थाना पीएयू के एसएचओ सुरिंदर चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई थी।