फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man drowned in darbar sahib sarovar, shri darbar sahib, amritsar, muktsar, punjab

दरबार साहिब के सरोवर में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत

Fri, 15 Apr 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 15 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
man drowned in darbar sahib sarovar, shri darbar sahib, amritsar, muktsar, punjab
श्री दरबार साहिब के सरोवर में डूबने से युवक की मौत - फोटो : फाइल फोटो
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सरोवर में वीरवार सुबह स्नान करते समय युवक डूब गया। श्रद्धालुओं ने उसके शव को तैरते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सरोवर के आसपास सुबह करीब साढे़ छह बजे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते देखा।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत दरबार साहिब के मैनेजर जरनैल सिंह को सूचना दी। इस पर मैनेजर ने थाना सिटी पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति के शव को पानी से बाहर निकाला गया। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान बाघा सिंह (54) वासी नामदेव नगर गली नंबर तीन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था और सुबह ही चार बजे घर से आया था। उसका पुराना गांव फाजिल्का जिले में लद्धूवाला है, लेकिन अब यह मुक्तसर में ही रहता था और खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह किया जा रहा है कि उसका पांव फिसलने से पानी में गिर गया और बाद में संभल नहीं पाया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के ब्यान पर 174 की कार्रवाई करते शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed