Punjab: चलती ट्रेन पर लटक कर स्टंट करना पड़ा महंगा, चंद सेकेंड में मौत के मुंह में समाया युवक
खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया। युवक लुधियाना से दिल्ली की तरफ जा रही मालवा एक्सप्रेस की बोगी से बाहर लटका हुआ था। वह बोगी के एक दरवाजे से बाहर लटकर स्टंट दिखा रहा था और उसी बोगी के दूसरे दरवाजे से कुछ युवक उसकी वीडियो बना रहे थे। ट्रेन के चांवा पायल स्टेशन पार करते ही युवक का सिर लाइन के नजदीक लगे खंभे से टकराया और वह चलती ट्रेन से सिर के बल नीचे जा गिरा।
ट्रेन से नीचे गिरते ही वह तीन से चार फुट ऊपर उछला और फिर पटरी किनारे जा गिरा। वह चंद सेकेंड में ही मौत के मुंह में समा गया। हादसे के बाद वीडियो बना रहे युवकों ने शोर मचाया तो बोगी में बैठे यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम पर सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया।
सूचना पाकर चांवा पायल स्टेशन से जीआरपी के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जीआरपी को युवक की स्टंट करते समय की वीडियो मिली है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.