{"_id":"6a569b3e5a03c28dc109217d","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-at-a-guest-house-in-the-motor-market-police-investigating-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1070803-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोटर मार्केट के गेस्ट हाउस में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोटर मार्केट के गेस्ट हाउस में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोटर मार्केट स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में 28 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार सोमवार मोटर मार्केट में शिमला गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति रुका हुआ था, जब वह सुबह 11 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आया तो गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब न देने पर उन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फिर मौके पर मनीमाजरा पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो युवक बेसुध होकर पड़ा था। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी जांच के लिए बुलाया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान साहिल (28) निवासी सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साहिल ट्रांसपोर्ट नाम से परिवहन व्यवसाय करता था और अपनी बसों की मरम्मत के सिलसिले में मनीमाजरा मोटर मार्केट आया हुआ था। वह विवाहित था तथा उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
वहीं नॉर्थ-ईस्ट डिविजन के पुलिस उपाधीक्षक राम गोपाल ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों को पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।