फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man dies in electric current in mohali

घर के बाहर लटक रहे बिजली के तारों ने ली बजुर्ग की जान

Fri, 22 Jan 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Jan 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
man dies in electric current in mohali

मोहाली के फेज-9 में घर के बाहर लटक रहे बिजली के तारों ने वीरवार सुबह एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान रूप चंद (61) के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही रैनबेक्सी से रिटायर हुए थे। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला वीरवार सुबह का है। रूपचंद अपने घर की फर्स्ट फ्लोर पर बारिश के पानी वाले पाइप को सरिये से साफ कर रहे थे। इसी बीच सरिया घर के पास से गुजर रही लटक रहे बिजली के तारों से छू गया। जिससे उन्हें करंट लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन पहुंचे। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया। डिप्टी मेयर ने बताया कि रूप चंद काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वह सोशल कामों में भी सक्रिय थे। मंदिर कमेटी के मेंबर भी थे। उन्होंने बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश में भी अपना मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात पत्नी संग आए थे हिमाचल से

पता चला है कि रूपचंद पत्नी संग बुधवार रात को ही हिमाचल प्रदेश से आए थे। वीरवार सुबह उन्होंने देखा कि फर्स्ट फ्लोर से गुजर रही ड्रेनेज की पाइप बंद है। सफाई के दौरान यह हादसा हो गया।


डीसी ने पहले ही विभाग को किया था अलर्ट
19 जनवरी को प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में मीटिंग की थी। मीटिंग में पार्षद अरुण शर्मा ने लटक रहे तारों का मामला उठाया था। इसके बाद डीसी ने बिजली विभाग को लटकते तारों का सर्वे कर हटाने के आदेश दिए थे। इस संबंध में अमर उजाला में 20 जनवरी के अंक में लटकते तारों का किया जाएगा सर्वे शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed