फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man dies in collision of a Combine machine and bike

कंबाइन मशीन और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, भड़के परिजनों ने हाईवे रोका

Tue, 29 Oct 2019 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Man dies in collision of a Combine machine and bike
- फोटो : अमर उजाला

राजोआना से हेरा कलां लिंक रोड पर सोमवार रात लगभग 11 बजे कंबाइन मशीन और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद कंबाइन चालक मौके से मशीन लेकर फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने कंबाइन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

वहीं जब मृतक के परिजनों को कंबाइन मशीन के मालिक के बारे में पता चला तो उनका गुस्सा भड़क गया क्योंकि कंबाइन मालिक के साथ मृतक के परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी। भड़के परिजनों ने सुबह 9 बजे सुधार बाजार में लुधियाना-बठिंडा हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह से ट्रैफिक चौपट रहा। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह कंबाइन मालिक और ड्राइवर के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार ने धरने को खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक के मौसा पवित्र सिंह ने बताया कि उसका भांजा कमलदीप सिंह (21) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार रात को वह गांव राजोआना में रिश्तेदार से मिलकर गांव वड़ैच लौट रहा था।

राजोआना से हेरा कलां लिंक रोड पर कंबाइन मशीन बड़ी तेजी से आ रही थी, जिसके आगे की लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे के कारण कंबाइन मशीन ने कमलदीप की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। 

इस हादसे में उनके भांजे कमलदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की, आखिरकार इस रोड पर ईंट भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरा से कंबाइन मशीन का पता चल सका।

पुलिस ने इस मामले में कंबाइन चालक पिंदा सिंह निवासी गांव चीमा के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज किया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि कंबाइन मशीन गांव राजोआना निवासी सतनाम सिंह की है। 

सतनाम के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसलिए उन्हें शक है कि एक साजिश के तहत कमलदीप सिंह की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को कहा कि इस मामले में कंबाइन मालिक और चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर चक्का जाम किया है। 

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंबाइन मालिक और चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कंबाइन मशीन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इसमें किसी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। - गुरबंस सिंह, डीएसपी दाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed