{"_id":"63cccbdef4c7e959707cbe9e","slug":"man-died-in-accident-near-village-gumad-of-sonipat-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दोस्त के साथ जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दोस्त के साथ जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Sun, 22 Jan 2023 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:08 AM IST
सार
गांव शामड़ी लोहचब निवासी रामनिवास ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक है। उनका बेटा राहुल शनिवार को अपने दोस्त गांव के ही मोहित के साथ काम के सिलसिले में गन्नौर आया था। रात को जब वह गुमड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव गुमड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव शामड़ी लोहचब निवासी रामनिवास ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक है। उनका बेटा राहुल शनिवार को अपने दोस्त गांव के ही मोहित के साथ काम के सिलसिले में गन्नौर आया था। रात को जब वह गुमड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले का पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो राहुल का शव पड़ा मिला। वह अपने बेटे के शव को निजी वाहन में लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे। मोहित को भी पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया गया। रामनिवास ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि राहुल उनका इकलौता बेटा था। उनके पास अब एक बेटी भारती है।