फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died in accident in kapurthala

Kapurthala: काम पर जा रहे प्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरने से मौत, गुस्साए परिजनों ने धरना लगाया

Thu, 08 Aug 2024 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

अशोक पुत्र फुदेना माहतो वासी गांव शेखूपुर को ठेकेदार ने काम पर साथ ले जाने के लिए मना किया था। मगर वह नहीं माना। डडविंडी से लगभग एक किमी पीछे अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गया और उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Man died in accident in kapurthala
धरने पर बैठक मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में गांव डडविंडी के पास ट्रैक्टर पर सवार होकर साथियों के साथ काम पर जा रहे एक प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद परिजनों को मालूम हुआ तो उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंच ट्रैक्टर चालक अन्य प्रवासी मजदूर को घेर लिया। पुलिस की ढीली कार्रवाई को देखते हुए देर शाम मृतक के परिजनों ने सिविल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया।   
विज्ञापन


धरने और ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा और सिटी थाना-2 के एसएचओ मंजीत सिंह ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आधे घंटे के बाद धरना उठवा दिया। 
विज्ञापन




ठेकेदार अशोक वासी गांव शेखूपुर ने बताया कि वह निर्माणाधीन इमारतों में लैंटर डालने का काम करता है। वह अलग-अलग जगहों पर निर्माणाधीन इमारतों में लैंटर डालने के लिए अपने साथ लेबर लेकर काम पर जाता है। गांव डडविंडी में भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को वह गांव डडविंडी में बन रही नई इमारत में लैंटर डालने के लिए 5-6 मजदूरों को साथ लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे लैंटर डालने वाली मशीन डाल रखी थी। सभी मजदूर ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। प्रवासी मजदूरों में एक प्रवासी मजदूर अशोक पुत्र फुदेना माहतो वासी गांव शेखूपुर भी शामिल था। जिसने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। उसे काम पर साथ ले जाने के लिए मना भी किया गया। मगर वह नहीं माना और कहने लगा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगा तो उसकी दिहाड़ी टूट जाएगी। 

वह जबरी ट्रैक्टर पर बैटरी वाली जगह के पास बैठ गया। जब वह डडविंडी से लगभग एक किमी पीछे थे तो अचानक वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा और घायल हो गया। 

ट्रैक्टर में बैठे अन्य मजदूर मौके से भाग गए। घायल को सिविल अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। मगर एंबुलेंस लेट हो गई। तभी उसने एक कार चालक को रोका और कपूरथला सिविल अस्पताल लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में एंबुलेंस आती दिखी। कार रोक कर 108 एंबुलेंस में घायल अशोक को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

मृतक अशोक की माता सोनिया, पत्नी फूला देवी व भाई सनजीत निवासी शेखूपुर ने बताया कि पहले तो उसके भाई की मौत के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया गया। जब उन्हें मौत के बारे में पता चला तो वह तुरंत पारिवारिक सदस्यों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और ट्रैक्टर चालक से हादसे संबंधी पूछा तो चालक ने कहा कि अशोक की मौत ट्रैक्टर से गिर कर हुई है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक की मौत ट्रैक्टर से गिरने से नहीं हुई है। संदेह है कि अशोक की मौत लैंटर डालने समय पैड से गिर कर हुई है। जब उन्होंने शवगृह में पड़ी अशोक की लाश देखी तो उसके ऊपर से ट्रैक्टर गुजरा हुआ था जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक 3 बच्चों का पिता था।  

थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह बताया कि मृतक अशोक के परिजन थाने में आए हुए हैं। बयान के बाद ही अगली कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed