{"_id":"5cf1f343bdec22076c4ee36e","slug":"man-commits-suicide-after-shot-wife-and-daughter-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद की आत्महत्या, बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद की आत्महत्या, बताई जा रही ये वजह
Sat, 01 Jun 2019 04:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों के शव कमरे में ही पड़े मिले।
विज्ञापन
सुबह मृतक दिनेश का बड़ा भाई मुकेश उन्हें जगाने के लिए घर गया तो 35 वर्षीय दिनेश और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कविता व 4 वर्षीय बच्ची तृषा के शव पड़े हुए मिले। तीनों के शव कमरे में देखकर मुकेश के होश उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर दिनेश कुमार ने पत्नी और बेटी की मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। फिलहाल शव को झज्जर के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि शख्स ने रात के समय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले मां-बेटी को गोली मारी। जिससे उनकी मौत हो गई, बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह की वजह से ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।