फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commit Suicide in Manimajra

Chandigarh: मनीमाजरा में मोटर मैकेनिक ने की आत्महत्या, शराब पीने का आदी था, मायके में रहती है पत्नी

Sat, 29 Apr 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि अवतार सिंह शराब पीने का आदी था। वह अपने चार भाइयों के साथ इसी मकान में रहता था। उसका कमरा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर था, जहां वह अकेला रहता था क्योंकि उसकी पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Manimajra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनीमाजरा के मोरी गेट मोहल्ले के मकान नंबर 1421 में रहने वाले 35 वर्षीय अवतार सिंह ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अवतार सिंह ने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की में लगे सरिया से रस्सी बांधकर आत्महत्या की है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवतार सिंह के शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और उसे सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि अवतार सिंह शराब पीने का आदी था। वह अपने चार भाइयों के साथ इसी मकान में रहता था। उसका कमरा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर था, जहां वह अकेला रहता था क्योंकि उसकी पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इस कारण वह परेशान भी रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवतार अपने भाइयों के साथ सेक्टर 26 में मोटर मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब होने पर भाई ने उसको दवाई भी लाकर दी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 8:30 बजे तक वह अपने घर के बाहर घूमता रहा और बाद में कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed