फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commit suicide and call to police for help, mohali news

पुलिस को फोन कर कहा- मैने जहर खा लिया है, बचा लो

Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Man commit suicide and call to police for help, mohali news
सुसाइड - फोटो : File Photo
पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को एक युवक ने फोन कर कहा कि वह बलौंगी से बोल रहा है। उसने जहर खा लिया है, पुलिस आकर उसे बचा ले। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक देखने में करीब साल का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने 100 नंबर पर कॉल कर कहा कि उसने जहर खा लिया है। वह इस दौरान बलौंगी की एक कॉलोनी में खड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई, लेकिन युवक को तलाशने में काफी परेशानी हुई। पुलिस जब वहां पहुंची तो युवक सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा था। उसके पास से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने उसे उठाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने युवक को लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक, जहर खाने वाले युवक के पास से कोई डाक्यूमेंट नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान व उसके घर का पता चल सके। बस उन्हें इतना ही पता चला है कि उसका नाम लाडी है। युवक के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह कौन है। साथ ही उसने किस वजह से जहर खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed