{"_id":"5e4411338ebc3ee5a1686743","slug":"man-arrested-for-giving-fake-information-of-bomb-in-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में फोन कर कहा- आलू मंडी में कोई बना रहा है बम, पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में फोन कर कहा- आलू मंडी में कोई बना रहा है बम, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Wed, 12 Feb 2020 08:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना पुलिस में मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि आलू मंडी के पास कोई व्यक्ति बम बना रहा है। जांच के दौरान पता चला कि बम बनाने की सूचना गलत है। बताया जा रहा है कि सूचना देने वाला युवक प्रवासी है और उसने नशे की हालत में पुलिस को गलत सूचना दे दी। पुलिस ने इस मामले में जालंधर बाईपास के पास मस्कीन नगर में रहने वाले अमित महतो को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एडीसीपी इन्वेस्टीगेशन हरीश दयामा ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब कंट्रोल रूम पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आलू मंडी में कोई व्यक्ति बम बना रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें वहां पहुंच गई और पूरी आलू मंडी की सर्च की। जिसके बाद पता चला कि सूचना गलत थी। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि सूचना व्यक्ति ने गलत दी थी।
विज्ञापन
जब व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो वह नशे की हालत में था और उसने कहा कि वह नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बैठा। हरीश दयामा ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय स्थित गांव समसा के वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी का फोन करने का मकसद क्या था।
विज्ञापन