फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maloya, chandigarh police, poonam sharma, ut admin, shopkeeper, chandigarh

मलोया में पुलिस से झड़प, पूर्व मेयर डटीं मोर्चे पर

Sat, 30 Jan 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
maloya, chandigarh police, poonam sharma, ut admin, shopkeeper, chandigarh

मलोया में सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ने के बाद मलबा उठाने आई प्रशासन और पुलिस कर्मचारियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों की जमकर झड़प हुई।

विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टीम को वापस भेज दिया। मलोया में प्रशासन और नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओ से चलाए गए अभियान के खिलाफ पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने भी मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पूर्व मेयर पूनम शर्मा दुकानदारों के समर्थन में मलोया में ही लोगों के साथ धरने पर बैठ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां से 70 दुकानों के खोखो को हटाया गया है जो कि सरकारी जमीन पर बने हुए थे। शनिवार को प्रशासन इस खाली करवाई गई जगह का कब्जा लेने के लिए एरिया को सील करने के लिए आए थे लेकिन पूर्व मेयर पूनम शर्मा के साथ लोगों ने मिलकर जमकर विरोध प्रकट किया लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन झड़प हो गई। टीम अपने साथ जेसीबी मशीन भी लेकर आई थी।

जिस कारण खाली करवाई गई जगह को तारों से सील करने आई टीम वापस लौट गई। पूर्व मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि साल 1992 से यह दुकानदार यहां से काम कर रहे हैं उनका कहना है कि प्रशासन को इन दुकानदारों का पुनार्वास करना चाहिए उनका कहना है कि अब वह अनिश्िचित कालीन धरने पर बैठ गई है।


उनका कहना है कि सलाहकार विजय देव से भी उन्होंने फोन पर बात की है। मालूम हो कि पूर्व मेयर पूनम शर्मा मलोया से ही वार्ड पार्षद है। देर शाम धरने के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और मुकेश बस्सी भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed