फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mallikarjun Kharge attacks on Union Home Minister Amit Shah during Bharat Jodo Yatra

Haryana News: मंदिर की तारीख पर खरगे का निशाना, कहा- अमित शाह क्या राम मंदिर के पुजारी हैं? जो घोषणा कर दी

Fri, 06 Jan 2023 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया। उन्होंने मंच से राहुल गांधी की जमकर प्रशंसा की और अपना नेता बताया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी राहुल गांधी को अपना नेता बता चुके हैं।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge attacks on Union Home Minister Amit Shah during Bharat Jodo Yatra
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अब त्रिपुरा में चुनाव है। वहां भी गृहमंत्री बस राम मंदिर का ही मुद्दा उठाते हैं। वहां कहते हैं कि जल्द राम मंदिर का उद्घाटन होगा, क्या वो राम मंदिर के कोई पुजारी या महंत हैं, जो हर जगह ये ही मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए। गृह मंत्री के तौर पर शाह का जो कर्तव्य है, उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर शायराना अंदाज में कहा कि... था तुझे गुरूर सड़क अपने लंबे होने का, राहुल के हौसले ने तुझे पैदल ही नाप दिया। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया था। रैली में शाह ने कहा था कि राहुल बाबा सुनिए एक जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पीएम पद के दावेदार: खरगे
भारत जोड़ो यात्रा रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया। उन्होंने मंच से राहुल गांधी की जमकर प्रशंसा की और अपना नेता बताया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी राहुल गांधी को अपना नेता बता चुके हैं। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर चढ़ाते, उतारते और ले जाते दिखे। ऐसे में ये लगभग तय हो चुका है कि लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एक अलग दिशा दिखाई है। वह देश को जोड़ने निकले हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। 45 साल में देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की देश को लेकर कोई सोच नहीं है। वो बस चुनाव करवाने, ईडी व इनकम टैक्स की रेड कराकर कांग्रेस को तोड़ने का ही प्रयास करते हैं। जब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे, उस वक्त कांग्रेस ने आठ राज्यों में चुनाव जीता लेकिन भाजपा ने सरकारी एजेंसियों के बल पर लोगों को डराकर और पदों का लोभ देकर उन्हें तोड़ लिया और कांग्रेस की सरकार गिरा दी। 


भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें झूठों का सरदार बताया और कहा कि देश में 30 लाख सरकारी नौकरियों पर पद खाली हैं, इनमें 15 लाख पद अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए हैं लेकिन ये सरकार रोजगार देकर लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं सुधारना चाहती। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। अब ये उसी का फायदा उठा रहे हैं। पहले प्रधानमंत्री के काफिले में 10 गाड़ियां होती थीं, अब 100-100 गाड़ियां भी होती हैं। गृहमंत्री भी 50 गाड़ियां लेकर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed