{"_id":"bdcd245df5bba1a3095a5e89dac6056f","slug":"make-play-ground-for-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पेट्रोल पम्प की बजाय प्ले ग्राउंड बने यहां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पेट्रोल पम्प की बजाय प्ले ग्राउंड बने यहां'
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर पंचकूला को-आर्डिनेशन कमेटी की महिला विंग की चेयरपर्सन रंजीता मेहता ने हुडा की संपदा अधिकारी वंदना दिसोदिया को पत्र लिखकर सेक्टर-16 में पेट्रोल पंप के साथ खाली पड़ी जगह पर खेल मैदान बनाने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा कि यह जगह पिछले कई वर्षों से खाली है और यहां कचरा फेंका जा रहा है। इस वजह से सेक्टर का एंट्री प्वाइंट काफी गंदा लगता है।
सेक्टर के पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं है, जिससे बच्चों को दिक्कतें हो रही हैं। हुडा की ओर से जब तक इस जगह पर कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं होता, तब तक खेल मैदान बनवाने से बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी।
मेहता ने सेक्टर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग को भी पत्र लिखा है। साथ ही सेक्टर-17 में सफाई व्यवस्था सुधारने, सुरक्षा दीवार बनाने, सेक्टर-16 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेक्टर-16 में सामुदायिक केंद्र नहीं होने की वजह से सेक्टरवासियों को होटलों का रुख करना पड़ता है।