फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   make a song on rahul gandhi rocky mittal in controversy

विवादों में घिरे रॉकी मित्तल, राहुल गांधी पर बनाया आपत्तिजनक गाना...कांग्रेस ने किया पलटवार

Fri, 25 Jan 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
make a song on rahul gandhi rocky mittal in controversy

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक विवादित गाना रिलीज कर हरियाणा में एक और सुधार कार्यक्रम के निदेशक रॉकी मित्तल विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक अन्य गाने में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी निशाने पर लिया है। प्रेसवार्ता में रॉकी मित्तल ने कहा कि वे मोदी के भक्त हैं और ये गाने जनहित में जारी किए हैं। 

विज्ञापन


 उन्होंने अपने गीत में राहुल गांधी की संसद में आंख मारने की घटना को फोकस करते हुए उन पर तंज कसा है। रॉकी ने बताया कि वे इससे पहले भी कई गाने बना चुके हैं, जबकि मोदी के प्रचार के लिए भी कई गीत रिलीज किए हैं। इसलिए वह खुद को मोदी भक्त मानते हैं।  
विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह गाना दरअसल भाजपा की सोच और चरित्र को दर्शाता है, जो एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष और सांसद के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रॉकी मित्तल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर लिखे गए आपत्तिजनक गाने की अनिल विज ने वकालत की है। उन्होंने कहा कि रॉकी मित्तल कवि हैं। वह कुछ भी लिख सकते हैं। हालांकि, राहुल गांधी को भी लोकसभा में बैठकर आंख नहीं मारनी चाहिए थी। बता दें कि रॉकी मित्तल द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक गीत बनाने पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी नाराजगी जताई है।

 वहीं सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रॉकी मित्तल को कवि करार देते हुए कहा कि जहां तक हुड्डा साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष पर इस तरह की टिप्पणी की बात कर रहे हैं वह ठीक है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी आंख नहीं मारनी चाहिए थी। कवि तो कवि है, वह कुछ भी लिख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed