{"_id":"6b01ff724e70148dd501603f","slug":"make-a-name-for-yourself-through-your-skills-not-through-substance-abuse-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1179734-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे से नहीं, हुनर से बनेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे से नहीं, हुनर से बनेगी पहचान
विज्ञापन
कलाकारों ने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। युवाओं की ऊर्जा और शक्ति को सही दिशा मिले तो समाज को नशामुक्त बनाने की मुहिम को मजबूती मिल सकती है। इसी संदेश के साथ 21वें टीएफटी विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल-2026 के पहले दिन टैगोर थिएटर के पूरव रंग में इम्पैक्ट आर्ट की टीम ने नुक्कड़ नाटक युवा शक्ति—नशे से मुक्ति प्रस्तुत किया। थिएटर फॉर थिएटर (टीएफटी) की ओर से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस नाटक का निर्देशन पुष्पिंदर बग्गा ने किया, जबकि लेखन बिन्निंदरजीत सिंह बन्नी का रहा। प्रस्तुति में पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या और इसके युवाओं, परिवारों व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया। साथ ही नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। नाटक में पुष्पिंदर बग्गा, शरण बगानिया, हरसिमरनजीत, रमनजोत, अजय मसीह और स्वामी ने अभिनय किया।