फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Truth Revealed in Anthropological Research in Punjab University Chandigarh

खुलासाः चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा की धरती पर दौड़ते थे चार सींगों वाले दरियाई घोड़े और जिराफ

Mon, 29 Oct 2018 01:26 PM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Major Truth Revealed in Anthropological Research in Punjab University Chandigarh
शोध में खुलासा
पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की धरती पर 50 लाख साल पहले चार सींगों वाले दरियाई घोड़े, जिराफ, हाथी, शेर और लंबे दांतों वाले चूहे पाए जाते थे। इसका खुलासा पंजाब विश्वविद्यालय के मानव संरचना विभाग के प्रोफेसर राजन गौड़ के शोध में हुआ है। एंथ्रोपोलॉजिस्ट प्रो. राजन गौड़ को हिमाचल के सुकेती, मिर्जापुर, चंडीगढ़ के नेपली, पंजाब के मसोल, सिसवा, हरियाणा के नाडा, मोगीनांद आदि स्थानों के ऊपरी शिवालिक से जीवाश्म मिले थे।
विज्ञापन


इसमें दांत, हड्डियां और सींग शामिल हैं। इनके आकार पर अध्ययन करने के बाद इनकी पहचान की गई। अध्ययन में पाया गया है कि अफ्रीका में जो जिराफ की नस्ल है वह भी यहां पाई जाती थी। कछुए के जीवाश्म भी यहां मिले हैं। प्रो. राजन गौड़ ने बताया कि ये जीव 50 लाख साल पहले इन क्षेत्रों में निवास करते थे जो अत्यधिक ठंड के कारण लुप्त होते चले गए। इन क्षेत्रों में सर्वाधिक संख्या में दरियाई घोड़े पाए जाते थे। जीवाश्मों में उनके सींग काफी संख्या में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed