फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major reshuffle in Chandigarh Municipal Corporation

चंडीगढ़ नगर निगम में फेरबदलः एचसीएस शंभू राठी हरियाणा भेजे गए, शशि वसुंधरा को संयुक्त आयुक्त-3 की जिम्मेदारी

Thu, 18 Jul 2024 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

एचसीएस शंभू राठी चंडीगढ़ में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही वापस चले गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ में सवा साल ही हुआ है। शंभू ने खुद हरियाणा वापस जाने की इच्छा जताई थी और हरियाणा को इस संबंध में पत्र लिखा था। उनके वापस जाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ में काम करके खुश नहीं थे।

विज्ञापन
Major reshuffle in Chandigarh Municipal Corporation
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम के सचिव शंभू राठी को पदमुक्त कर दिया और उन्हें अपने मूल राज्य हरियाणा भेज दिया है। उनकी जगह नगर निगम में एचसीएस शशि वसुंधरा की एंट्री हुई है। प्रशासन ने उन्हें संयुक्त आयुक्त-3 की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस गुरिंदर सोढी को निगम के सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ उन्हें कई विभाग भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार संयुक्त आयुक्त (एक) गुरिंदर सिंह सोढ़ी को अकाउंट और हाउस अलॉटमेंट ब्रांच, स्वच्छ भारत मिशन, एमओएच विभाग से संबंधित सभी कार्य, प्राइमरी हेल्थ, पार्किंग ब्रांच, केयरटेकर ब्रांच, मैकेनिकल ब्रांच, इस्टैब्लिशमेंट, लीगल ब्रांच, मॉनिटरिंग सेल और को-ऑर्डिनेशन सेल, ग्रीवेंस और पेंडिंग रेफरेंस, आरटीआई ब्रांच और कालोनी और लाइसेंसिग ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त आयुक्त (दो) एचसीएस ईशा कंबोज को फायर और इमरजेंसी सर्विस, चीफ फायर ऑफिसर, वेंडर सेल, एनफोर्समेंट ब्रांच, पब्लिक रिलेशन ब्रांच, नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन, स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त आयुक्त-3 शशि वसुंधरा को सब ऑफिस मनीमाजरा का इंचार्ज, टैक्स ब्रांच, अपनी मंडी और डे मार्केट, एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर, कम्युनिटी सेंटर और ओपन स्पेस की बुकिंग, एस्टेट ब्रांच, आईटी, बिल्डिंग और प्लानिंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चीफ इंजीनियर एनजी शर्मा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अमृत योजना का काम भी देखेंगे। यह आदेश नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा की तरफ से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

समय पूरा होने से पहले ही शंभू की वापसी

एचसीएस शंभू राठी चंडीगढ़ में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही वापस चले गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ में सवा साल ही हुआ है। शंभू ने खुद हरियाणा वापस जाने की इच्छा जताई थी और हरियाणा को इस संबंध में पत्र लिखा था। उनके वापस जाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ में काम करके खुश नहीं थे। उसके अलावा प्रशासन की तरफ से उन्हें आवंटित घर को लेकर भी वह दुखी थे। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा उनके घर का रिनोवेशन सही समय पर नहीं किया गया, जिसकी वजह से वह परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed